रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को धान बेचने के लिए टोकन देने की तैयारी शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी लेकिन उसके पहले सरकार ने मोबाइल ऐप के जरिए तैयार किए गए ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप के माध्यम से टोकन लेने की प्रक्रिया शुरू की है. जिसमें टोकन पंजीयन के बाद आपको धान बेचने की तारीख प्राप्त हो जाएगी. सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए दी है ताकि लोगों को लंबी लाइन से छुटकारा मिल सके.

धान खरीदी वर्ष 2026-27 के लिए 10 नवंबर से टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए दैनिक क्षमता का जो आधार पर हुआ है उसमें 70 फ़ीसदी टोकन मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया जाएगा. जबकि 30% धान खरीदी करने वाले समितियां द्वारा जारी किया जाएगा. ऑनलाइन आरक्षण 80% टोकन लघु एवं सीमांत किसानों के लिए है बाकी 20% बड़े किसानों के लिए आरक्षित किया गया है. सरकार ने भूमि के रखने के अनुसार जो पात्रता की है उसमें 2 एकड़ तक धान बेचने के लिए एक टोकन लेने की जरूरत होगी. जबकि 2 एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक 2 टोकन किसानों को लेना होगा. 10 एकड़ से अधिक धान पैदा करने वाले किसानों को 3 टोकन लेना पड़ेगा.धान खरीदी वर्ष 2026-27 की प्रक्रिया शुरू होने को लेकर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, टोकन की प्रक्रिया शुरू हुई है और 10 नवंबर से जो पहले से व्यवस्था तय की गई थी, उसके अनुसार काम शुरू हुआ है. सभी पदाधिकारियों को किसानों से अधिक से अधिक धान खरीदने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही किसानों से शत प्रतिशत धान की खरीदी हो जाए इसको लेकर सरकार पूरा ध्यान रख रही है. जो भी धान के खरीदी केंद्र हैं उन सभी केंद्रों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए हैं.