रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार को रायपुर पहुंचीं। यहां से वे सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।

दरअसल, धरमजयगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्मृति ईरानी आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।