रायपुर : - छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस का जश्न नवा रायपुर में भव्य अंदाज में मनाया जा रहा है। ग्राम तूता स्थित मेला ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव 2026 में संस्कृति, विकास और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ दर्शकों के लिए खास सांस्कृतिक और संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। राज्योत्सव की शामें बॉलीवुड के मशहूर गीतों के नाम रहेंगी।
नवंबर को पलक मुच्छल, 2 नवंबर को स्वस्ति मेहुल और 3 नवंबर को अभिजीत भट्टाचार्य अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
दूसरे दिन नाटक ‘मैं अयोध्या हूं’ का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
वहीं, समापन की शाम अभिजीत भट्टाचार्य के सदाबहार गीतों से सजेगी। कुल मिलाकर, राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, विकास यात्रा और संगीत की रंगीन शामों को एक मंच पर लाने का अवसर बनेगा।

टिप्पणियाँ (0)