रायपुर : - छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर आज 1 नवंबर से नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 का भव्य आगाज होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और विकास की झलक देखने को मिलेगी। राज्योत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस आयोजन को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
राज्योत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम का एयर शो होगा, जहां आसमान में हेलीकॉप्टरों के रोमांचक करतब दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे। वहीं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विकास प्रदर्शनियों और छत्तीसगढ़ी लोककला के जरिए प्रदेश की पहचान और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्योत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत और बदलते स्वरूप को देश के सामने रखने का एक बड़ा मंच भी बनेगा।

टिप्पणियाँ (0)