बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने मुंबई स्थित उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर गोलीबारी की योजना बना रहे दो कथित शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक गैंग के इशारे पर इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
जांच में यह भी बात सामने आई है कि वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक पुराने आरोप को लेकर अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस अब आरोपियों के गैंग से संपर्क, साजिश में शामिल अन्य लोगों और विदेश में बैठे कथित आकाओं की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

टिप्पणियाँ (0)