नई दिल्ली: भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती और आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई के संकल्प पर चर्चा की। बातचीत की जानकारी नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दी।
नेतन्याहू ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में वीर भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने इस निमंत्रण के लिए उनका आभार जताया।
बिजली कटौती की ओर छत्तीसगढ़,गहराया संकट,अब चार राज्यों से बिजली खरीदी,CSPDCL ने झोंकी ताकत...
नेतन्याहू के अनुसार, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल जमीन और हवा, दोनों मोर्चों पर आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों का भी उल्लेख किया। इस बातचीत को दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
