नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बार-बार खतरनाक प्रदूषण स्तर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए वाहनों की मौजूदा स्थिति और भविष्य के परिवहन सिस्टम को लेकर अपना रुख साफ़ कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कहा कि वह दिल्ली में केवल BS-VI वाहनों को ही चलने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। सीजेआई सूर्य कांत और न्यायाधीश जॉयमाल्य बागची तथा वी. मोहना की एक पीठ, वायु प्रदूषण से जुड़े एक स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई कर रही थी। इसी दौरान पीठ ने दिल्ली में प्रदूषण की मार को लेकर सख़्त रुख अपनाने पर जोर दिया है |
शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारा रुख स्पष्ट है, हम दिल्ली में केवल BS6 वाहन चाहते हैं, भले ही NCR में ऐसा न हो। बता दें कि BS6 (भारत स्टेज 6) वाहन, भारत में निर्मित, बेचे और पंजीकृत किए जाने वाले वे मोटर वाहन हैं जो 1 अप्रैल, 2020 से लागू कड़े उत्सर्जन मानकों का पालन करते हैं। ये 'यूरो 6' मानकों के काफी अनुरूप हैं। फ़िलहाल,अदालत का रुख साफ़ होने से वाहन बाजार में खलबली मच गई है |
