हापुड़ : - शादी को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम करते हैं, लेकिन मेरठ के हीरा राणा ने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया, जिसने पूरे गांव का ध्यान खींच लिया। हीरा घोड़ी या गाड़ियों के काफिले से बारात लेकर नहीं पहुंचे, बल्कि हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर हापुड़ के धौलाना क्षेत्र स्थित गांव देहरा पहुंचे। दरअसल, उनकी दादी ने करीब 18 साल पहले इच्छा जताई थी कि जब उनका पोता दूल्हा बने तो वह हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आए। हीरा ने दादी की इस पुरानी ख्वाहिश को याद रखा और शादी के दिन उसे हकीकत में बदल दिया।
दूल्हे की हेलीकॉप्टर से गांव में एंट्री होते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद हीरा ने एक और खास इंतजाम किया। उन्होंने अपनी दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से कराई। इस तरह शादी का यह खास दिन सिर्फ एक अनोखी एंट्री तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दादी के 18 साल पुराने सपने को पूरा करने की भावुक कहानी बन गया। हीरा के इस अंदाज की गांव में खूब चर्चा हो रही है।
देखें VIDEO : - हेलीकॉप्टर से आई बारात, विदाई के बाद दुल्हन को लेकर उड़ा दूल्हा!..

टिप्पणियाँ (0)