भोपाल/ग्वालियर: आप कही पर भी हो ? फिर भी रजिस्ट्री नहीं रुकेगी,बस आपको अपने सभी दस्तावेज़ खास एप्प में अपलोड करना होगा | इसे 'एनीव्हेयर रजिस्ट्री' (Anywhere Registry) के नाम से जाना जा रहा है | इसे मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वालों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक,आगामी 21 नवंबर से राज्य में बहुप्रतीक्षित 'एनीव्हेयर रजिस्ट्री' (Anywhere Registry) सुविधा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वर्चुअली इस नई और सुविधाजनक व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे।यह भी बताया जाता है,कि इस नई प्रणाली की ऐतिहासिक शुरुआत ग्वालियर से होगी | इसके तहत प्रदेश का पहला दस्तावेज ग्वालियर से पंजीकृत (रजिस्टर) करने की योजना है। इसके लिए स्थानीय जिला पंजीयन कार्यालय में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

जाने क्या है 'एनीव्हेयर रजिस्ट्री' ?

पहले संपत्ति जिस जिले या तहसील में होती थी, खरीदार को वहीं के उप-पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय में जाकर रजिस्ट्री करानी पड़ती थी। 'संपदा-2' सॉफ्टवेयर के अपडेट होने से अब यह मजबूरी खत्म हो जाएगी।अब ग्वालियर का कोई निवासी भोपाल या इंदौर स्थित अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री बिना सफर किए, अपने ही शहर में करा सकेगा।लोग अपनी सुविधानुसार प्रदेश के किसी भी पंजीयन कार्यालय के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे और पूरी प्रक्रिया महज 15 मिनट में संपन्न हो जाएगी।