दुबई: मेहनत और कामयाबी का इनाम कितना शानदार हो सकता है, इसकी मिसाल दुबई की रियल एस्टेट कंपनी 'रिचकी प्रॉपर्टीज' (Richkey Properties) ने पेश की है। कंपनी ने अपनी स्टार परफॉर्मर महिला कर्मचारी नतालिया शावेज (Natalia Chavez) को करीब 4 करोड़ रुपये की लग्जरी कार Lamborghini Urus गिफ्ट की है। नतालिया को यह बेशकीमती तोहफा उनकी शानदार कारोबारी उपलब्धि के सम्मान में दिया गया है।
दरअसल, नतालिया ने महज दो साल के भीतर 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,200 से 4,757 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की बिक्री की। उनकी इस रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि से प्रभावित होकर कंपनी ने उन्हें करोड़ों की कार देकर सम्मानित किया। Lamborghini Urus की कीमत करीब 9 लाख से 15.5 लाख दिरहम तक बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2.3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच है। नतालिया की इस कामयाबी ने साबित कर दिया कि शानदार प्रदर्शन का इनाम भी बेहद शानदार हो सकता है।

टिप्पणियाँ (0)