रायपुर/भुवनेश्वर: चक्रवात अर्नब के कारण ओडिशा के गंजाम जिले में भारी बारिश और बाढ़ से करीब 300 गांव प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार 120 लोगों को पहले चरण में हवाई मार्ग से निकाला है। जबकि,आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में रेलवे पुल डूबने से रेल सेवाएं बाधित हुई हैं।चक्रवात अर्नब के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं।
इधर,छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश दर्ज़ होने से किसानों पर,अर्नव असर कम आंका गया है,चिंता जाहिर की जा रही थी,कि राज्य में धान की फ़सल पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है | हालाँकि,छत्तीसगढ़ से कोई अप्रिय खबर सामने नहीं आई है | उधर,छत्तीसगढ़ के पडोसी राज्य ओडिशा के गंजाम जिले में करीब 300 गांव पानी से घिर गए हैं। यहाँ राहत और बचाव कार्य ने जोर पकड़ लिया है,राज्य सरकार प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हवाई मार्ग से निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।
अर्नव तूफान के कहर का सामना कर रहे,आंध्र प्रदेश में हालत बिगड़े हुए है,भारी बारिश से नागरिक सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रही | मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रही हैं। हालांकि, लगातार बारिश और बादल नीचे होने के कारण हेलीकॉप्टर से लोगों को निकालने में परेशानी आ सकती है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के संपर्क में है। पहले चरण में करीब 120 लोगों को हवाई मार्ग से निकालने की योजना बनाई गई है। भारतीय तटरक्षक बल इसके लिए हेलीकॉप्टर और जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगा।
