अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पंजाब गार्डन के पीछे कुछ नाबालिगों पर छह मासूम पिल्लों के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उन्हें बोरी में भरकर आग लगाने का आरोप है। इस दर्दनाक घटना में सभी छह पिल्लों की मौत हो गई। घटना 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। शुक्रवार को मौके पर पिल्लों के शव मिलने के बाद पशु प्रेमियों को इसकी सूचना दी गई।


मामले की जानकारी मिलते ही डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंचे और पिल्लों के शवों को सुरक्षित करवाया। इसके बाद गांधी नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस और डॉग शेल्टर की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें कुछ नाबालिग पिल्लों के साथ मारपीट करते और उन्हें जलाते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके अभिभावकों को थाने बुलाया है। घटना के बाद पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश है।