रायपुर : - राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में रविवार दोपहर एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास की पांच दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इस दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पांच दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। शुरुआती जांच में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय चौपाटी बंद थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ (0)