अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक और युवती बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। युवती युवक से लिपटी हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मैनपाट के कमलेश्वरपुर चौक का है, जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों काफी देर तक इसी स्थिति में नजर आए।

मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, हिलती जमीन और उल्टा बहता पानी देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन इस बार पर्यटन स्थल की खूबसूरती के बजाय कपल का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। सार्वजनिक स्थान पर युवक-युवती की इस हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक और युवती की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस वीडियो की परिस्थितियों और उसकी वास्तविकता की पड़ताल कर रही है। हालांकि, पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।