रायपुर ; - छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ( CSPDCL ) 1193 करोड़ के ग्लोबल टेंडर को निरस्त करने की मांग को लेकर ठेकेदारों और कर्मचारी संगठनो ने काम बंद करने की चेतावनी दी है। इसमें साफ़ किया गया है कि मांग पूरी नहीं होने पर एक दिन के लिए वाहन संघ सभी सरकारी वाहनों को ठप कर देगा। नाराज़ कर्मियों और उनके संगठनों ने हालियां 6 अक्टूबर. 2026 को जारी ''ग्लोबल टेंडर - निविदा'' को निरस्त करने की मांग की है। CSPDCL को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वाहन संचालन और टीएमसी-एफओसी सेवाएं बिजली आपूर्ति, आपातकालीन सुधार कार्य और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी आवश्यक सेवाएं हैं। इसलिए जनहित और बिजली व्यवस्था के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए संघ की मांगों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत जरूरी है, अन्यथा समस्त कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।

गौरतलब है कि छोटे - बड़े बिजली स्टशनों ( पावर हाउस ) समेत तमाम बिजली वितरण केन्द्रो के रख -रखाव एवं अन्य कार्यो का दारोमदार उन ठेकेदारों और मजदूरों पर निर्भर बताया जाता है, जो कई वर्षो से यहाँ कार्यरत बताये जाते है। लेकिन इस बार CSPDCL मैनेजमेंट ने निम्न और माध्यम राशि के ठेके को संयुक्त कर लगभग 1193 करोड़ के एकमुश्त टेंडर जारी कर दिए है।

इन टेंडरो में खास विशेष कंपनियों के हितों को ध्यान में रखते हुए टेंडर - निविदा की शर्ते निर्धारित की है। इन शर्तो में बोली के लिए लगभग 500 करोड़ का सालाना टर्न ओवर समेत कई ऐसी शर्ते लाद दी गई है, जिससे प्रदेश के लगभग 1 हजार छोटे - बड़े ठेकेदार प्रतियोगिता से बाहर हो गए है। उधर कर्मियों के हड़ताली रुख को देखते हुए CSPDCL कंपनी प्रबंधन ने कर्मियों के साथ बातचीत की पहल शुरू की है।

यह भी पढ़े : - छत्तीसगढ़ में 1193 करोड़ के टेंडर -निविदा पर बवाल! ''मैनेज - सेटिंग का खेल'' ? सवालों के घेरे में CSPDCL ‘मैनेजमेंट’, PMO तक पहुंची शिकायत ...

हालांकि कार्यपालक निदेशक (संचालन एवं संधारण) के साथ छत्तीसगढ़ पावर कंपनी वाहन मालिक कल्याण संघ के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाक़ात तो हुई लेकिन बताया जाता है कि शुरुवाती बैठक में कोई निर्णय नहीं निकला है, यह भी बताया जाता है कि 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे डंगनिया स्थित पावर कंपनी के कार्यालय में इस विषय पर पुनः चर्चा होगी, इसके लिए संगठन के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। वाहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशन देवांगन ने अपने प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों को CSPDCL मैनेजमेंट से सकारात्मक चर्चा करने के लिए  निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।