छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम के प्रभाव से क्षेत्र में बादलों की सक्रियता बढ़ने और कई स्थानों पर मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जगदलपुर से लेकर सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम के इस बदले मिजाज के बीच लोगों को लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई है। गरज-चमक शुरू होते ही खुले स्थानों से दूर हो जाएं और सुरक्षित इमारत के भीतर रहें। खेतों में काम करने वाले किसान और बाहर मौजूद लोग पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों के पास रुकने से बचें। तेज हवाओं के दौरान कमजोर ढांचों और असुरक्षित स्थानों से भी दूरी बनाए रखें। मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतना जरूरी है।