नई दिल्ली : - दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मछली बाजार के पास एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन को हादसे की जानकारी दोपहर करीब 3:15 बजे मिली। मलबे से निकाले गए घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजीव गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे में किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव अभियान जारी है।
दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका ...
दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
टिप्पणियाँ (0)