रायपुर में आज गणेश विसर्जन का चलित महोत्सव, महादेव घाट में घटा जलस्तर…

रायपुर : राजधानी रायपुर में आज गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर में चलित महोत्सव और भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसमें आकर्षक और मनमोहक झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में सड़कों पर नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : GEN-Z के सेनेटरी नैपकिन पैड पर 47 करोड़ का दांव ! खास शर्तों से छत्तीसगढ़ के स्वसहायता समूह समेत कई योग्य कंपनियां प्रतियोगिता से बाहर,चहेतों को ठेका दिलाने की रेस तेज…  

वहीं, महादेव घाट में खारून नदी का जलस्तर घटने से प्रशासन और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से महादेव घाट स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। प्रशासन को आशंका थी कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना हो सकती है।

यह भी पढ़े : “राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार ‘‘राज’’ की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है…
( इस कॉलम के लिए संपादक की सहमति आवश्यक नहीं, यह लेखक के निजी विचार भी हो सकते है )

अब जलस्तर में कमी आने के बाद गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आज पूरे शहर में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं को विदाई दी जा रही है।

About The Author