IPS बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG  

रायपुर। राज्य शासन ने IPS अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।बद्री नारायण मीणा इससे पहले नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ थे। अब उन्हें बस्तर रेंज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बस्तर रेंज राज्य की प्रमुख पुलिस रेंजों में शामिल है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।आईजी मीणा की नियुक्ति को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। शासन के आदेश के बाद वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

About The Author