
रायपुर/कोलकाता : बीजेपी संगठन में नायाब प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,इस फेहरिस्त में छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय का नाम अव्वल नंबर पर लिया जाता है | पवन साय को इसी 22 जून को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला अभी भी अनवरत जारी है | पश्चिम बंगाल से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव-कस्बों तक में उनके जन्मदिन ने अपनी एक विशेष यादगार पहचान बना ली है|

संगठन के सैंकड़ों जमीनी कार्यकर्ताओं की जुबान पर पवन साय का नाम ऐसा रच-बस गया है,कि बधाइयों का सिलसिला अभी भी ख़त्म नहीं हुआ है| साय के जन्मदिन की खबर जंगल में आग की तर्ज पर ऐसी फैली हुई है,कि उन्हें बधाई देने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है| खास बात यह है,कि पवन साय के सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि, काम से छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ता चिर-परिचित है,लेकिन पश्चिम बंगाल से उन्हें थोक में मिल रही ”बधाइयाँ” गौरतलब बताई जाती है |

यह भी बताया जाता है,कि हालिया पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पवन साय ने कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में अपना डेरा जमाया हुआ था| उनका,चंद दिनों का यह प्रवास पश्चिम बंगाल के आम कार्यकर्ताओं के लिए यादगार बन गया है|उनकी माने तो, राज्य में पार्टी को मजबूत करने और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभा कर पवन साय ने TMC की बाजी पलट दी थी|

उनके मुताबिक,साय के भीतर आज भी नौजवानों जैसा जोश है,उनके राजनैतिक फैसले पार्टी के लिए मिसाल साबित हो रहे है | बताते है,कि चंद दिनों के प्रवास में साय ने कोलकाता की कई सीटों पर अपनी पैठ बना ली थी | उनकी रणनीति कामयाब रही और बीजेपी ने उनके प्रभार वाली लगभग 40 सीटों पर सीधी बाजी मारी |

पवन साय को बधाइयां देने में जुटे ऐसे सैंकड़ों कार्यकर्ता दावा कर रहे है,कि उनकी सादगी भरी अद्भुत कार्यशैली ने उनके मन में अमिट छाप छोड़ी है,जो अभिन्न याद बन गई है, उनके जन्मदिन को भुलाएं नहीं भूला जा सकता|यह भी बताया जाता है,कि साय की दूरदर्शिता और रणनीति से उनके प्रभार वाली 40 से अधिक सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड कायम किया है|

पश्चिम बंगाल के दर्जनों जमीनी नेता साय के जन्मदिन को अपने कार्य कौशल बढ़ाने के यादगार दिवस के रूप में सेलिब्रेट कर रहे है| पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी समेत पार्टी के कई नेताओं ने पवन साय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है|

जबकि,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश महामंत्री पवन साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना है |उन्होंने,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी साझा की है| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि पवन साय छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को सशक्त और गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उन्हें कुशल संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीएम साय ने लिखा कि पवन साय की कर्मनिष्ठा, सरलता और नेतृत्व क्षमता के कारण संगठन लगातार मजबूत और सक्रिय हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए पवन साय के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के इस संदेश के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पवन साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पवन साय जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा,कि वे समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता है | रमन सिंह ने X पोस्ट में अपना बधाई सन्देश साझा किया|

उन्होंने लिखा,कि Bjp Chhattisgarh के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।

वरिष्ठ बीजेपी नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पवन साय को आदर्श और पार्टी को समर्पित कार्यकर्ता बताया | उन्होंने,साय को बधाई देते हुए कहा,कि संगठन कौशल के धनी छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका समर्पित संगठनात्मक जीवन, सरल व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। आप सदैव इसी प्रकार राष्ट्र, समाज एवं संगठन को अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।

वित्त मंत्री OP चौधरी ने पवन साय को अपना प्रेरणास्रोत बताया | उन्होंने X पर लिखा,कि कुशल संगठनकर्ता,छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय पवन साय को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनायें।माँ महामाया से प्रार्थना है कि आपको सुयशपूर्ण, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करें।

पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो,संगठन के भीतर पवन साय की लोकप्रियता का ग्राफ सातवें आसमान पर है | आम कार्यकर्ताओं को सम्मान पूर्वक उनके नाम से बुलाना साय की अभिन्न कार्यशैली का हिस्सा बताया जाता है|

सत्ता के रंग में रंगने के बजाए बतौर महामंत्री पार्टी का रोज़मर्रा का कामकाज, रणनीतिक विस्तार और दशा-दिशा तय करने वाले मुख्य पदाधिकारियों में उनकी गिनती होती हैं | उन्हें संघ (RSS) की विचारधारा से जुड़े एक सरल, सहज और जमीनी स्तर के नेता के रूप में जाना जाता है |

छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य कई राज्यों में भी वे पार्टी को अपनी सेवाएं दे चुके है|पवन साय की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है,कि पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों, बैठकों और अभियानों के संचालन के दौरान उनकी मौजूदगी मात्र से कार्यकर्ताओं का मन जोश से भर जाता है |

बीजेपी के आम कार्यकर्ताओं से लेकर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा केंद्र और राज्य के कई नेता और मंत्रियों के बधाई संदेशों ने पवन साय के जन्मदिन को यादगार बना दिया है|सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म के अलावा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में साय को बधाई देने वालों की पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है|






