
सावन में महादेव की कृपा से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत!
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस बार सावन में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को इस दौरान करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि
सावन में कर्क राशि वालों की आय बढ़ने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अचानक धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। कारोबारियों को फायदा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मान्यता के अनुसार, सावन में शिवलिंग पर गुड़ मिश्रित जल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सावन सकारात्मक रह सकता है। कारोबार में अटका पैसा वापस मिलने, नौकरी में तारीफ और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप और शिवलिंग पर मदार के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को सावन में भाग्य का साथ मिल सकता है। नया काम या कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और प्रमोशन मिल सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर काले तिल और कच्चा दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है।







