
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में संग्राम!
लोकसभा में The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया। बिल पर सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जवाब दिया और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। बिल पास होने के बाद लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा में भी यह बिल पारित हो गया।इससे पहले मंगलवार को भी सदन के भीतर और बाहर सियासी टकराव देखने को मिला। प्रियंका गांधी की शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया, जबकि राहुल गांधी ने सदन के बाहर शिक्षा मंत्री को घेरा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे चरित्र हनन की कोशिश बताया।

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सरकार को जमकर घेरा। प्रियंका गांधी ने छात्रों के मुद्दे उठाए, वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार पर तंज कसा। अब बिल दोनों सदनों से पास होने के बाद पेपर लीक और परीक्षाओं में अनुचित साधनों पर सियासी घमासान और तेज हो गया है।






