
छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बागेश्वर धाम से दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किरण देव की कमर में चोट आई है और उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है।जानकारी के मुताबिक, घायल किरणसिंह देव को झाँसी के एक मल्टीस्पैसिलिटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है| जहाँ इलाज जारी है,उनके कमर और कूल्हे में गंभीर चोट बताई जाती है,जबकि ड्राइवर को भी शरीर में चोटें आई हैं,दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है । हालांकि, शुरुआती जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है।कार में मौजूद PSO, PA और ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं, काफिले में पीछे चल रही बाकी गाड़ियां सुरक्षित हैं। फिलहाल किरण देव झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
यह भी बताया जाता है कि सिंहदेव के परिजन भी सकुशल हैं,उनकी स्थिति सामान्य बताई जाती है । घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्रियों ने सिंहदेव समेत अन्य घायलो के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ।







