
भुवनेश्वर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 से 5 अगस्त तक तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर में आयोजित कई सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 3 अगस्त को दोपहर 2:10 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगी। उनके दौरे को देखते हुए तीनों शहरों में कड़ी सुरक्षा और विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। प्रशासन ब्लू-बुक प्रोटोकॉल के तहत सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।





