छत्तीसगढ़ में नमी पहुंचने के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव और कुनकुरी में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं, राजधानी रायपुर में तापमान में फिलहाल ज्यादा गिरावट के आसार नहीं हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदानों में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है, ताकि आकाशीय बिजली से होने वाले खतरे को टाला जा सके।

टिप्पणियाँ (0)