रायपुर : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के 17वें सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आगामी सत्र 14 दिसंबर 2026, सोमवार से शुरू होगा और 17 दिसंबर, गुरुवार तक चलेगा। इस चार दिवसीय सत्र में सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सरकार के वित्तीय कामकाज के साथ विभिन्न शासकीय विषयों पर चर्चा होगी।

विधानसभा के इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सत्ता पक्ष जहां सरकार की योजनाओं और विभागीय कामकाज का ब्यौरा सदन में रखेगा, वहीं विपक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है। हालांकि, अभी तक सत्र की विस्तृत कार्यसूची जारी नहीं हुई है। किन विधेयकों, प्रस्तावों और मुद्दों पर चर्चा होगी, इसकी तस्वीर आगामी एजेंडा सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।