रायपुर के नामी कारोबारी दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 56 वर्षीय दीपक मित्तल 21 अक्टूबर की सुबह सेक्टर-17 स्थित होटल के कमरे में बेसुध मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे थे और करीब दो दिन से होटल में ठहरे हुए थे। दीपक मित्तल छत्तीसगढ़ के रायपुर के निवासी थे और राइस मिल कारोबार के साथ पंजाब सरकार की राशन किट आपूर्ति के ठेकों से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। होटल के कमरे से शराब की बोतलें और कुछ दवाइयां मिलने की बात भी सामने आई है।

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दीपक मित्तल के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में शराब के अत्यधिक सेवन या दवाओं के संभावित ओवरडोज समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, उनकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस होटल के CCTV फुटेज और रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया गया है कि घटना से पहले रात में एक युवती कारोबारी के कमरे में आई थी, जिससे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारोबारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले होटल के कमरे में क्या-क्या हुआ था।


अयोग्य DGP के मार्गदर्शन में 'प्रोहिबिटेड बोर' AK-47 से हर्ष फायरिंग,सुर्ख़ियों में छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ? शस्त्र पूजा प्रदर्शन में SP की धुंआधार फायरिंग...