रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने शहर के अलग-अलग थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत कई निरीक्षकों को नई थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एक थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय झा को अमानाका थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुधांशु बघेल को उरला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा टिकरापारा में पदस्थ बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था और थानों के कामकाज से जोड़कर देखा जा रहा है।

टिप्पणियाँ (0)