राजनांदगांव/रायपुर : छत्तीसगढ़ में दशहरे पर शस्त्र पूजा के दौरान कुछ जिलों में हवाई फायरिंग के मामलों ने पुलिस अधीक्षकों की मुश्किलें बढ़ा दी है, दावा किया जा रहा है,कि लगभग आधा दर्जन जिलों से शस्त्र पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले सामने आये है,हालाँकि राजनांदगांव में AK-47 से हर्ष फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है | ताज़ा जानकारी के मुताबिक,विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजा के दौरान आधुनिक हथियारों से कई राउंड फायर करने के मामलों को पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान में ले लिया है |
जानकारी के मुताबिक,राजनांदगांव में स्वचालित हथियार AK-47 से हर्ष फायर के मामला सामने आने के बाद SP अंकिता शर्मा को नोटिस जारी किया गया हैं,उन्हें कारण बताओं नोटिस (Show Cause Notice) जारी कर पुलिस मुख्यालय ने वैधानिक कार्यवाही की राह आगे बढ़ा दी है |
ये भी पढ़े : अयोग्य DGP के मार्गदर्शन में 'प्रोहिबिटेड बोर' AK-47 से हर्ष फायरिंग,सुर्ख़ियों में छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ? शस्त्र पूजा प्रदर्शन में SP की धुंआधार फायरिंग...
मामला 20 अक्टूबर 2026 दशहरे के दिन का है। जहां छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रक्षित आरक्षित केंद्र में पुलिस विभाग ने दशहरे पर विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई थी। पुलिस विभाग के अफसरों ने परंपरागत रूप से शस्त्र पूजा तो की,लेकिन कई राउंड हर्ष फायर कर "कानून'' भी अपने हाथों में ले लिया था | वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सिविल ड्रेस (नीली साड़ी) पहने AK-47 हथियार से कई राउंड फायर करते नज़र आ रही है |
वीडियो देखें : शस्त्र पूजा में IPS अंकिता शर्मा का दमदार अंदाज, AK 47 से की धड़ाधड़ फायरिंग..
कायदे-कानूनों की आतिशबाज़ी या शस्त्र पूजा ? राजनांदगांव SP को पुलिस मुख्यालय का शोकॉज नोटिस जारी..
बताया जाता है,कि सिर्फ राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ही नहीं,बल्कि कई जिलों के पुलिस कप्तानों ने भी इसी तर्ज़ पर हर्ष फायरिंग की रस्म अदायगी की थी | उन पुलिस अधिकारियों के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है | पुलिस महकमे में विजय दशमी के मौके पर शस्त्रों, वाहनों और सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा की सालों पुरानी परंपरा है,हालाँकि सार्वजिनक समारोह में हर्ष फायर पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है | इसके बावजूद भी कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस प्रावधान को दरकिनार कर हर्ष फायर के दौरान के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किए थे |
