त्योहारों से पहले अमृतसर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से AK-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के विदेशी हैंडलरों के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि हथियारों की यह खेप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जुटाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेशी नेटवर्क के निर्देश पर हथियार हासिल करने की कोशिश में था और त्योहारों के दौरान पुलिस थानों या सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की कथित योजना थी। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने इस साजिश को विफल कर दिया। मामले में घरिंडा थाने में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब आरोपी से पूछताछ के जरिए उसके नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और हथियारों

की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।