
261121022046258
'बेबुनियाद मुकदमे', अजीत डोभाल को जारी US कोर्ट के समन को भारत ने किया खारिज ..
दिल्ली : ताज़ा खबर के मुताबिक,आज भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने US कोर्ट के उस समन को सिरे से ख़ारिज कर दिया,जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को जारी किया गया था | अमेरिकी अदालत के समन को खारिज करने से पूर्व एक महत्त्वपूर्ण बैठक में इसके औचित्य पर सवाल उठाते हुए बेबुनियाद मुकदमों की निंदा भी की गई |
जानकारी के मुताबिक,यह समन खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) द्वारा दायर एक दीवानी मुकदमे में अमेरिकी अदालत द्वारा जारी किया गया था। दिल्ली की अदालतों के जरिए समन भेजने के अमेरिकी कोर्ट के आदेश पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम ऐसे बेबुनियाद मुकदमों को खारिज करते हैं।