रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। वे तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्योत्सव का समापन आज होगा। इस दौरान अमित शाह लोगों को संबोधित करेंगे और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण भी करेंगे।

अमित शाह के रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा सहित अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधि उनके साथ मौजूद रहे। एयरपोर्ट से उनका काफिला निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुआ। दौरे के दौरान पंडरी में मंडी गेट के पास एक निजी अस्पताल के लोकार्पण का कार्यक्रम भी तय है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शाम करीब 6 बजे राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर सरकार के संकल्प पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा।