मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि उनकी हालत डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की वजह से लग रही है।

उन्होंने कहा,बाबा (पिताजी) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ऐसा लगता है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। उन्हें थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है। लेकिन बाबा किसी की सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

उधर,शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर लगते ही मुंबई में राजनैतिक हलचल तेज़ हो गई है | कई दलों के नेता शरद पवार की सेहत जानने को लेकर अस्पतला का रुख करते नज़र आए | एनसीपी(एसपी ) सूत्रों के मुताबिक, सुप्रिया सुले नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में थीं, जहां राज्य अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने एक बैठक बुलाई थी। लेकिन अपने पिता के पास जाने के लिए वह बीच में ही बैठक छोड़कर चली गईं।बता दें कि इससे पहले पवार का 2 से 4 नवंबर तक पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया था।