रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय टीम आज रायपुर पहुंचेगी, जबकि तीनों मुकाबले नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगी, वहीं शेफाली वर्मा उप-कप्तान की भूमिका में रहेंगी। मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए ई-टिकट, ओपन वाई-फाई, पार्किंग पास और पेयजल जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा के लिए स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था रहेगी। NGT के अंतरिम आदेश के बाद तीन अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए प्रतिबंध में संशोधन किया गया है, जिससे रायपुर में इस सीरीज के आयोजन का रास्ता साफ हुआ।