झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में पुनर्विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक रेलवे ब्लॉक के कारण दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर दुर्ग तक नहीं आएगी, बल्कि राउरकेला तक ही चलेगी। वहीं बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस भी 11 दिसंबर और वापसी में 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर कैंसिल किया गया है।

प्रभावित ट्रेनों में दरभंगा-चार्लापल्ली, हैदराबाद-रक्सौल, तांबरम-जसीडीह, तिरुपति-रक्सौल और वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस भी कुछ दिनों तक संबलपुर के बजाय हटिया तक ही चलेगी। ऐसे में रेल यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे की NTES वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।