छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए एक प्रमुख विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर पहुंचे हैं। भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक क्षमता प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री यहां सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के SING फोरम में हिस्सा लेकर राज्य में निवेश की संभावनाओं और विकास की दिशा से वैश्विक कारोबारी प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे। इस दौरे में CEO राउंड टेबल को भी अहम माना जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री साय सिंगापुर के उद्योगपतियों और संभावित निवेशकों के साथ सीधे संवाद करेंगे। बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधन, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित मानव संसाधन और उभरते कारोबारी क्षेत्रों को निवेश के अवसरों के तौर पर सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक सरकार का लक्ष्य प्रदेश में निवेश का माहौल मजबूत करने के साथ छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ का डंका, निवेश जुटाने पहुंचे CM साय ...
छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए एक प्रमुख विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर पहुंचे हैं।
टिप्पणियाँ (0)