
रायबरेली में घरेलू हिंसा का दर्दनाक मामला सामने आया है। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के केलौली गांव में आरोप है कि पति की मारपीट से 50 वर्षीय मनोरमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मनोरमा अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गई हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति रामशंकर लोधी के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






