दिल्ली में खौफनाक वारदात का खुलासा, 16 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या; 4 आरोपी दबोचे …

नई दिल्ली : – एक लापता किशोरी की तलाश आखिरकार उस दर्दनाक सच्चाई पर जाकर खत्म हुई, जिसने उसके परिवार को तोड़कर रख दिया। स्वरूप नगर इलाके में 16 वर्षीय किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए हैं।

13 सितंबर को कुशक रोड के पास किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पहचान स्पष्ट नहीं होने के कारण जांच टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की। 50 से अधिक कैमरों की रिकॉर्डिंग जांचने पर एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही सामने आई। पुलिस ने अलग-अलग कैमरों की मदद से उसके रूट को जोड़ा और आखिरकार टेंपो तक पहुंच गई। 15 सितंबर की रात टेंपो खड्डा कॉलोनी में मिलने के बाद चालक से पूछताछ हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ और जांच में तीन नाबालिगों समेत चार संदिग्धों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो चाकू, कपड़े और टेंपो बरामद करने की बात कही है। अब जांच एजेंसियां CCTV, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी हैं।

About The Author