”सुख के सब साथी दुःख में ना कोय”! विधायक और मंत्री भी नहीं आए काम,दुष्कर्म केस में फंसे ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की जमानत ख़ारिज,अब हाई कोर्ट में गुहार…

महासमुंद/रायपुर : छत्तीसगढ़ में चर्चित चावल वाले बाबा ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की जमानत ख़ारिज हो गई है| बताया जाता है,कि अदालत में केस डायरी जमा नहीं होने के चलते ज्योतिषाचार्य को कोई राहत नहीं मिल पाई है| सूत्रों के मुताबिक,महासमुंद की अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष पूरे समय केस डायरी का इंतज़ार करता रहा| लेकिन,निराशा उनके हाथ लगी|

यह भी पढ़े : पुलिस रिमांड पर कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री,दो दिनों की अनुमति,अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच तीखी तकरार…

अभियोजन पक्ष अपनी दलीलों के साथ,जिरह करता रहा| आख़िरकर दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद अदालत ने ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की जमानत ख़ारिज कर दी है | यह भी बताया जाता है,कि अब बचाव पक्ष जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में है|

यह भी पढ़े : रायपुर की मीडिया सिटी सोसायटी में वित्तीय अनियमितताओं से बवाल,उपाध्यक्ष का इस्तीफ़ा,मामला पुलिस को सौंपने की तैयारी…

”सुख के सब साथी दुःख में ना कोय”! विधायक और मंत्री भी नहीं आए काम

सुख में सब अपने, संकट में कोई नहीं ! दुष्कर्म केस में फंसे ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के मामले को रामायण की इसी चौपाई से जोड़कर देखा जा रहा है | कथावाचक नरेंद्र शास्त्री की सनातन सभा में अक्सर विधायक और मंत्री से लेकर कई नामी-गिरामी अफसर भी नजर आया करते थे | इनमें से कई लोगों पर ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी और समस्याओं से उबारने की तरकीब से उन्हें राहत भी मिली थी|

यह भी पढ़े :  राम गमन मार्ग पर ”राम-रावण” युद्ध जैसे हालात,चलेगा अडानी का बुलडोजर ? जानकी रसोई समेत कई पौराणिक स्थानों के अस्तित्व पर खतरा…

यह भी बताया जाता है,कि सत्ताधारी बीजेपी हो या फिर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस,दोनों ही दलों के गलियारों में नरेंद्र शास्त्री की सियासी पकड़ काफी मजबूत है| कई विधायक,कई मंत्री और नेता उनकी चरण वंदना करने में पीछे नहीं रहते,बावजूद इसके मुसीबत के दौर में ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे है| उनके करीबियों की माने तो,संकट की इस घड़ी में विधायक-मंत्री भी काम नहीं आए| दुष्कर्म मामले में नरेंद्र नयन शास्त्री की विधिक सहायता के लिए केस डायरी समय पर अदालत में जमा कराने के मामले तक में नेताओं की बेरुखी सामने आई|उनकी सहायता के लिए किसी ने भी अपने हाथ आगे नहीं बढ़ाए|

यह भी पढ़े : ‘जेल से बेल” की ओर कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री ? बलात्कार के आरोप – हकीकत, सियासत या कोई और रहस्य..?

नतीजतन, जिला अदालत में उनकी जमानत पर ब्रेक लग गया| उनके मुताबिक,केस डायरी के अभाव में नरेंद्र नयन शास्त्री की अर्जी अदालत ने खारिज कर दी| ज्योतिषाचार्य और उनके समर्थको के लिए सियासी संपर्क कोई काम नहीं आया| फ़िलहाल,दुष्कर्म केस में फंसे नरेंद्र शास्त्री को निचली अदालत से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है| बताते है,कि बचाव पक्ष में अब हाई कोर्ट की राह पकड़ ली है |

यह भी पढ़े : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की विधायकी खतरे में,याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई हाई कोर्ट ने,अगले माह से ट्रायल…

About The Author