
मुंबई। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने फिल्म के भव्य विजुअल्स, VFX और स्टार कास्ट की खुलकर तारीफ की है।

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने ट्रेलर को बड़े पैमाने पर बनी फिल्म बताते हुए कहा कि इसके विजुअल्स और VFX शानदार हैं। उन्होंने रणबीर कपूर और यश के लुक की भी सराहना की और फिल्म को लेकर उत्साह जताया। वहीं, पाकिस्तानी यूट्यूबर हसनात खान ने खास तौर पर रावण के किरदार, CGI और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ की। उन्होंने ट्रेलर को शानदार बताते हुए इसके विजुअल्स की जमकर प्रशंसा की।

एक अन्य यूट्यूब चैनल ‘पाकिस्तानी रिएक्शन बॉय’ ने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की एंट्री को दमदार बताया। वहीं ‘ईमान मोअज्जम एंटरटेनमेंट’ ने सीता के किरदार में साई पल्लवी की सादगी, VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की। कुल मिलाकर, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।







