जरूरतमंद महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ”विशेष भेंट”,हरेली पर महतारी वंदन योजना का बढ़ाया गया दायरा…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में  महतारी वंदन योजना की लोकप्रियता के मद्देनज़र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी है| तीज-त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए है| इसके तहत अब 40 वर्ष की उम्र पार कर चुकी अविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना के तहत सालाना 12 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | इस संबंध में मुख्यमंत्री साय ने पोर्टल को अपग्रेड करने और लाभान्वित होने वाली जरूरतमंद महिलाओं का पूरा ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए है | 

दरअसल,साय सरकार अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। इससे प्रदेश की हजारों महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।
फिलहाल, महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने DBT के जरिए ₹1,000 की राशि भेजी जाती है। योजना का दायरा बढ़ने से ऐसी अविवाहित महिलाएं भी आर्थिक सहायता के दायरे में आ सकती हैं, जो अभी इसका लाभ नहीं ले पा रही हैं।

यह भी पढ़े : दीया तले अंधेरा ! 3 गिरफ़्तार,रील का इंतज़ार,12 लाख की फेक करेंसी बरामद, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के इलाके में ही नकली नोट का कारखाना…

इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया, कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं अपना पंजीयन करा सकेंगी।सरकार की इस पहल से योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : कांग्रेस के हाथ में खिलता कमल ! सरकार नई, कुर्सी वही,PMO में शिकायत,”बघेल गिरोह” के पुलिस अफसरों की ‘सियासी सेटिंग’ से उठे प्रशासनिक सवाल ?

हालांकि, नई श्रेणी के लिए पात्रता और पंजीयन से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी पोर्टल खुलने के बाद सामने आएगी। हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह सौगात प्रदेश की उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो अब तक महतारी वंदन योजना के दायरे से बाहर थीं। योजना का पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं पंजीयन कर इसका लाभ ले सकेंगी।  

अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों को दूर भगाता हरेली तिहार..

About The Author