
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया,लेकिन कई यात्रियों के सिर पर गंभीर चोट का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है | दरअसल,फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की ख़बर सामने आई है | बताया जाता है,कि अचानक हुए इस हादसे की वजह से कई यात्रियों को चोटें लगी हैं.मौके पर एंबुलेस बुलाकर घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.एअर इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक,घायलों को अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस एयरपोर्ट में उपलब्ध कराई गई हैं.इस घटना की खबर लगते ही,हवाई यात्रियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है |

फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया, जिसकी वजह से कई यात्री घायल हो गए उनको चोटें लगी हैं.यह भी बताया जाता है,कि हवाई जहाज़ की सीलिंग से टकराए यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटे आई है | हालांकि,कि फ्लाइट की लैंडिंग सही सलामत हो गई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते है |

एक अन्य यात्री ने बताया कि फ्लाइट टेकऑफ के समय अचानक से बहुत नीचे आ गई, जिसकी वजह से कई यात्रियों के सिर सीधा सीलिंग में टकरा गए.उनके मुताबिक, कई लोगों के सिर पर सूजन भी आई है.फ्लाइट पूरी फुल थी. उधर,विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी राहत की सांस ली है |

एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 उड़ान को दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ. हालांकि उसने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए.विमानन कंपनी का

दावा है,कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं हैं.उसके मुताबिक,एहतियात के तौर पर घायल यात्रियों को मेडिकल सेंटर ले जाया गया है | एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. भावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.







