रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर नशे की हालत में कपल का खुलेआम रोमांस, राहगीरों के सामने गले लगकर Kiss करते दिखे …   

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक-युवती के खुलेआम रोमांस का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक-दूसरे को गले लगाते और Kiss करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है, जब स्टेशन के बाहर यात्रियों की काफी भीड़ मौजूद थी। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर यह घटनाक्रम हुआ, उसके ठीक सामने आरपीएफ का दफ्तर भी मौजूद है।

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कपल का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे। आरपीएफ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वीडियो में नजर आ रहे युवक और युवती कथित तौर पर शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि अगर घटना के समय किसी यात्री ने आरपीएफ को सूचना दी होती, तो टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकती थी। थाना प्रभारी के अनुसार, जब तक आरपीएफ को घटना की जानकारी मिली, तब तक दोनों मौके से जा चुके थे। किसी यात्री या प्रत्यक्षदर्शी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

About The Author