1 अक्टूबर से महंगे हो सकते हैं AC, TV और फ्रिज! कंपनियां बढ़ाने जा रही हैं कीमतें, जानिए कितना पड़ेगा असर ?

अगर आप घर के लिए AC, स्मार्ट TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर से कई प्रमुख कंपनियां घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों का बजट पहले के मुकाबले बढ़ सकता है।

AC पर सबसे ज्यादा असर

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रूम AC की कीमतों में करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV की कीमतें लगभग 3 से 4 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। कंपनियों की ओर से कीमतों में यह बढ़ोतरी इस साल तीसरी बार किए जाने की बात सामने आई है।

रायपुर में आज गणेश विसर्जन का चलित महोत्सव, महादेव घाट में घटा जलस्तर…

महंगाई की वजह क्या है?

कंपनियों के मुताबिक, कीमतें बढ़ने की प्रमुख वजह उत्पादन लागत में लगातार इजाफा है। तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक जैसे कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है। ब्लू स्टार के एमडी बी. थियागराजन के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले कंपनी की लागत में करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, GST में मिले लाभ से ग्राहकों पर पड़ने वाला वास्तविक असर कुछ कम हो सकता है।

यह भी पढ़े : GEN-Z के सेनेटरी नैपकिन पैड पर 47 करोड़ का दांव ! खास शर्तों से छत्तीसगढ़ के स्वसहायता समूह समेत कई योग्य कंपनियां प्रतियोगिता से बाहर,चहेतों को ठेका दिलाने की रेस तेज…  

अलग-अलग कंपनियों की क्या तैयारी?

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड अप्लायंसेज कमल नंदी के मुताबिक, अलग-अलग कैटेगरी में करीब 5 से 7 फीसदी तक कीमतें बढ़ सकती हैं। कुछ कंपनियां अक्टूबर से तो कुछ नवंबर से नई कीमतें लागू कर सकती हैं।वहीं, हायर इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश ने बताया कि 1 अक्टूबर से रूम AC करीब 5 फीसदी, जबकि LED TV और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 2 से 3 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। उनके मुताबिक जनवरी तक कुल कीमतों में करीब 15 फीसदी तक इजाफा देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि तांबे की कीमत पिछले साल के 8,000-9,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर करीब 14,500 डॉलर तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़े : “राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार ‘‘राज’’ की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है…
( इस कॉलम के लिए संपादक की सहमति आवश्यक नहीं, यह लेखक के निजी विचार भी हो सकते है )

About The Author