मनीष मल्होत्रा के शो में आलिया-विक्की की जोड़ी ने लूटी महफिल, बने शोस्टॉपर; रैंप पर पल्लू संभालती दिखीं एक्ट्रेस

मुंबई में शनिवार को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने साथ रैंप वॉक किया। दोनों शो के शोस्टॉपर बने और पारंपरिक अंदाज में नजर आए। शो के आखिर में मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी भी उनके साथ मंच पर पहुंचे। रैंप वॉक के दौरान आलिया का पल्लू अचानक पैरों में आने लगा, जिसे उन्होंने चलते हुए संभाल लिया। हालांकि, इस दौरान उनका संतुलन नहीं बिगड़ा और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी वॉक पूरी की। आलिया ने आइवरी शेड की कस्टम चिकनकारी ब्राइडल साड़ी पहनी थी, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। वहीं विक्की मिडनाइट ब्लू और आइवरी रंग की शेरवानी में नजर आए।

चिकनकारी लुक में दिखीं आलिया, शेरवानी में विक्की का रॉयल अंदाज

आलिया के लुक में बारीक चिकनकारी, सीक्विन वर्क और मैचिंग घूंघट शामिल था। उन्होंने डायमंड और मोती की ज्वेलरी के साथ हाथफूल और मांग टीका पहना था। विक्की ने व्हाइट कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड पैंट और चिकनकारी वर्क वाली बैंडगला जैकेट पहनी। दोनों का यह लुक मिजवान कलेक्शन की पारंपरिक कारीगरी को दर्शाता नजर आया। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया, विक्की और रणबीर कपूर जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई गई है और इसके तीनों कलाकारों के फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किए गए हैं।

About The Author