
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरों ने एक ASI के सूने मकान को निशाना बनाया। मुजगहन थाना क्षेत्र के डूंडा स्थित शिव विहार कॉलोनी में बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 1.15 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।जानकारी के अनुसार, ASI अपने परिवार के साथ जगदलपुर गए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी के लॉकर में रखी सोने की चेन, चांदी की पायल और 1.15 लाख रुपये कैश गायब थे। सूचना मिलते ही मुजगहन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।






