श्रीनगर-लेह हाईवे पर बड़ा हादसा, सोनमर्ग सुरंग के पास CRPF वाहन दुर्घटनाग्रस्त; 6 जवान घायल  

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार छह जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

अधिकारियों के अनुसार, वाहन अचानक सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल जवानों को आगे के इलाज के लिए गंड स्थित सीआरपीएफ कैंप भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में आवाजाही प्रभावित रही, हालांकि स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

About The Author