
दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को एक पुरानी और जर्जर इमारत की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए। हादसा प्यारेलाल रोड पर एक ज्वैलर्स की दुकान के पास हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी गोपाल मीना के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद 2-3 लोगों को पहले ही मलबे से निकालकर जीवनमाला अस्पताल भेजा जा चुका था। वहीं, घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में किसी और के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाश की जा रही है।
गोपाल मीना ने बताया कि जिस इमारत की दीवार गिरी, वहां ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। उनके मुताबिक, इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। फिलहाल राहत-बचाव टीम मौके पर है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे में कुल कितने लोग प्रभावित हुए हैं।







