केरल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, भूस्खलन में चार की मौत, 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी …

केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भूस्खलन और बाढ़ से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

NDRF, फायर एंड रेस्क्यू, पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। कई घर जलमग्न हो गए हैं, सड़कें बंद हैं और कई इलाकों में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने इडुक्की, कोट्टायम, वायनाड समेत आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि तीन अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

About The Author