
दिल्ली : – जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की का माफी मांगने का वीडियो एक बार फिर वायरल है। इसके साथ ही पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि छात्रों के आंदोलन को हवा देने के लिए असामाजिक तत्वों के अलावा ”आप पार्टी” के कई कुख्यात कार्यकर्ता भी सक्रिय थे। उन्हें बीजेपी की घोर विरोधी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों का भी भारी समर्थन भी प्राप्त था। पुलिस अब हुड़दंग और अश्लीलता परोसे जाने के मामले की जाँच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन का नहीं बल्कि देशद्रोही ताकतों के जमावड़े को लेकर चर्चा में है।

पुलिस ने अब उन आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है जो धरना प्रदर्शन की आढ़ में अश्लीलता परोस रहे थे। उनकी गाली – गलौज और देशद्रोही नारे जाँच पड़ताल के दायरे में बताये जा रहे है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात जेन-जी को संबोधित करते हुए अपशब्दों के लिए बच्चों को माफ करने की अपील की थी। लेकिन, GEN -G के कुसंस्कारो ने सोशल मीडिया में तूल पकड़ लिया है। कई बड़ी हस्तियों ने ऐसे बिगड़ैल नौजवानों को कानून का पाठ पढ़ाये जाने की अपील की है। उनकी हिमाकतों को घोर आपराधिक दायरे में बताया जा रहा है। इस कड़ी में उस लड़की का सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का वीडियो सामने आया है, जिसने मुँह खोलते ही PM मोदी और उनकी माँ के प्रति अपशब्दों की झड़ी लगा दी थी। हालांकि, न्यूज़ टुडे नेटवर्क इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में लड़की अपने कहे गए अपशब्दों के लिए माफी मांगने के साथ कहती नजर आ रही है कि वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में चल रहे प्रदर्शन में मौजूद लोगों के प्रभाव में आ गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। उन्हीं के प्रभाव में आकर उन्होंने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अनुचित बातें कहीं थी। यह भी बताया जाता है कि अज्ञात तत्वों के खिलाफ गाली – गलौज और अवैधानिक कृत्यों की जाँच शुरू होते ही कई बेकाबू आन्दोलनकारियों के सुर बदल गए है। वो माफ़ी की गुहार लगा रहे है, लेकिन, इसमें भी अपनी शर्तो के साथ, ऐसे में उनका माफीनामा कितना जायज है, इसे लेकर GEN – G आइटम्स सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे है।

नाबालिग होने का दावा करते हुए इस लड़की ने पहले वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और अब नए वीडियो में माफीनामे में क्या कहा? जरा ये भी सुन लीजिए। लड़की ने वीडियो में खुद के नाबालिग होने की बात कही। वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां प्रदर्शन चल रहा था। वहां कई समूह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे थे। मैं उनके प्रभाव में आ गई और मैंने भी कई अनुचित बातें कह दीं। मैं केवल 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था।” उन्होंने आगे कहा, “यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं भविष्य में कभी भी इस तरह की बात नहीं कहूंगी और न ही कुछ पोस्ट करूंगी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर गहरा शर्मिंदगी है और मैं किसी की आंखों में नहीं देख पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।

“पीएम मोदी ने युवाओं को किया माफ
जंतर – मंतर में हुड़दंग से आहत PM मोदी ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए उन्हें माफी प्रदान कर दी है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले युवाओं को वह माफ करते हैं। साथ ही समाज से अपील की कि ऐसे युवाओं को सजा दिलाने की बजाय उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा, “जंतर-मंतर पर जो हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मुझे गालियां दीं और मेरी दिवंगत मां के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं।”
देखें वीडियो : –





